मंझनपुर: मुंबई लोकल ट्रेन हादसे में कौशांबी के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुंबई के मालाड इलाके में काम करने के बाद घर लौटते समय लोकल ट्रेन से गिरकर कौशांबी निवासी सानू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक युवक कौशांबी जनपद के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव का रहने वाला था।