मेहदावल: शादी समारोह में युवक का कट्टा लहराते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
संतकबीरनगर। जनपद के मेहदावल क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक द्वारा हाथ में कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोगों में चिंता भी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी शादी कार्यक्रम का है, जहां डीजे और जश्न के बीच एक युवक खुलेआम कट्टा लहराते नजर आ रहा है।