किशनगढ़ बास: खैरथल में भंडारे के दौरान मारपीट, युवक घायल, लेनदेन के मामले में हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
Kishangarhbas, Alwar | Apr 4, 2026
खैरथल शहर में एक भंडारे के दौरान एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे हथियार दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना 2 अप्रैल को हुई जिसमें घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। और उसे 10 से 11 टांके लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर निवासी प्रवीण कुमार ने खैरथल थाने में मामला दर्ज करवाया है।