बहराइच: बहराइच जिले में ई-लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानों की नीलामी होगी: जिला आबकारी अधिकारी
जिला आबकारी अधिकारी सुधांशू सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए शहर के कानूनगोपुरा और घसियारीपुरा की दो देशी मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी से होगा। इच्छुक आवेदक 21 मई को दोपहर 12 बजे से 25 मई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-लॉटरी पोर्टल पर जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र आवेदकों के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया 29 मई को होगी।