गोरखपुर: तीन दिन से बंद दुकान में युवती का शव मिलने की घटना का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, हत्या 4 लाख हड़पने की नीयत से की गई थी
कैंट थाना क्षेत्र के जिला पंचायत रोड स्थित महाराणा प्रताप बिल्डिंग में बनी एक फ्लैक्स प्रिंटिंग की दुकान में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था।मृतका की पहचान कुमारी गंगोत्री यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है,जो मूल रूप से महराजगंज जिले की रहने वाली थीं।कैंट पुलिस महज 24 घण्टे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए,मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।