अशोक नगर: राजपुर में विधिक जागरूकता शिविर ग्रामीणों को मिली अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी
अशोकनगर जिले के राजपुर ग्राम पंचायत में रविवार को दोपहर 3 बजे विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, वहीं बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों, शिक्षा के महत्त्व को समझता गया।