सांगानेर: जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में बाइक साइड को लेकर बीती रात विवाद, आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर के पेट में चाकू घोंपा
जयपुर मे बाइक साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद के हिंसक रूप लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है