बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मंडी समिति में समाजवादी व्यापार सभा ने मनाया व्यापारिक कल्याण दिवस, बेदू बने जिला उपाध्यक्ष
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मंडी समिति परिसर में सोमवार को दिन में 11 बजे समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गौरव गुप्ता उर्फ रवि के नेतृत्व में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। इस मौके पर महान दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कहा गया कि वह मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति किए गए आर्थिक और राजनैतिक सहयोग के लिए जाने जाते है।