मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने ₹5000 के इनामी शराब माफिया को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने 5000 के इनामी शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा नगर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर 5000 के इनामी एवं शराब कांड के वांछित अभियुक्त रामा मली साकिन जानपुल डोम पट्टी, थाना नगर,जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी मंगलवार को 3:28 पर दी गई।