मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा पचपकड़ी थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्कर को एक मोटरसाइकिल एवं नेपाली अंग्रेजी शराब कुल 26.4 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी मंगलवार को 3:00 बजे दी गई।