मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 पशुओं को किया बरामद
मोतीहारी पुलिस ने पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जिले की कुड़वा चैनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस एवं SSB ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु को बरामद किया है। बलुआ बॉर्डर के समीप कुंडवा चैनपुर थाना एवं SSB के द्वारा संयुक्त रूप से नेपाल से तस्करी के लिए ला रहे 11 पशुओं को बरामद किया गया। इस दौरान तस्कर फरार हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है।