मोतिहारी: मलाही पुलिस ने पशु तस्करी के लिए ले जा रहे तीन पशुओं को पिकअप के साथ पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार
मलाही पुलिस ने पशु तस्करी के लिए लेकर जा रहे तीन पशुओं को पिकअप गाड़ी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पर पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने चार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि पशु तस्करी के लिए लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें कार्रवाई की गई है। जानकारी मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मिली।