हज़ारीबाग: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15 करोड़ की लूट, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
हजारीबाग का ट्रेजरी घोटाला लगातार बड़े खुलासों के साथ सामने आ रहा है। करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में पुलिसकर्मियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में 21 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। मास्टरमाइंड की करोड़ों की संपत्ति ने सबको चौंका दिया है। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।