फतेहाबाद: शमशाबाद पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को दबोचा
शमशाबाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।इटौरा अंडरपास के पास से आरोपी शिवा उर्फ होरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व 4 अगस्त को नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया था।