अशोक नगर: बड़ागांव का बेटा बना CA, अनूप शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास
अशोकनगर जिले के बड़ागांव से गौरवपूर्ण खबर सामने आई है, जहां शिक्षक रमेश शर्मा के सुपुत्र अनूप शर्मा ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है। अनूप की इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बड़ागांव क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।