कसडोल: कसडोल सिरपुर मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर हादसों का खतरा, क्या मुख्यमंत्री के गुजरने के बाद जागेगा पीडब्ल्यूडी
कसडोल से सिरपुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। जर्जर सड़क से गुजरना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है