ऊंचाहार: मीरा सवैया गांव में प्रधान ने बेटों के साथ मिलकर युवक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मीरा सवैया गांव में ग्राम प्रधान की गुंडई देखने को मिली है, जब उसने बेटों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी।गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वो बेटे अभिषेक को लेकर बाइक से घर जा रहा था, तभी गाँव में ही प्रधान ने अपने बेटों के साथ मिलकर बेटे की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।घायल युवक को भर्ती कराया गया।पुलिस ने जांच शुरू की।