टीकमगढ़: इमलाना:शराब के नशे में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर; ICU में भर्ती
टीकमगढ़। जिले के इमलाना गांव निवासी गज्जू अहिरवार को कथित तौर पर शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया है।परिजनों के अनुसार युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।