बेगूसराय: कारगिल भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज पाल की अध्य्क्षता में क्रेसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले में एलपीजी, पीएनजी, खाद्यान्न तथा उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है.