सरधना: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनीत भराला ने दिया इस्तीफा, बसपा में शामिल होने की चर्चा तेज
दौराला थाना क्षेत्र के गांव भराला गांव निवासी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं सक्रिय नेता विनीत भराला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से सरधना क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विनीत भराला जल्द ही बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम सकते हैं