सीतापुर: खैराबाद इलाके में करोड़ों की भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला
खैराबाद इलाके में करोड़ों की भूमि पर अलग-अलग स्थान पर दो जगह की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर कार्रवाई करके हड़कम्प मचा दिया गया है जानकारी के अनुसार मानकों के विपरीत की जा रही अवैध प्लाटिंग को गिराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के सहित प्रशासनिक टीम मौके पर उपस्थित रही थी। इस दौरान अवैध प्लाटिंग पर किए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर से हटाया है।