बाह: जरार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ हुई मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण
कस्बा जरार के क्रांति नगर में बुधवार रात एक किशोरी से छेड़छाड़ और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि जब किशोरी और उसकी मां ने पड़ोसी युवक मनीष की इस करतूत का विरोध किया, तो युवक के माता-पिता ने भी आकर दोनों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जुटे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस