कोंडागांव: मुलमुला के साल वन में 35 हेक्टेयर से अधिक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वन-राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
वन मंडल कोण्डागांव के मुलमुला वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालगांव के साल वन क्षेत्र में आज बुधवार को वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी की सहायता से 35 हेक्टेयर से अधिक आरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।