🔴 BREAKING NEWS | दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़!
राजधानी दिल्ली के शादीपुर डिपो स्थित पटेल नगर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जिले की AATS टीम की वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ चिनू के साथ मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (BC) है और सदर बाजार हिंसा मामले में फरार चल रहा था।
📍 घटनास्थल: शादीपुर डिपो, पटेल नगर फ्लाईओवर के नीचे, दिल्ली।
इस पूरे मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी पर हमारी नजर बनी हुई है।
📹 ग्राउंड रिपोर्टिंग – VS NEWS 48 DELHI
खबरों स
Civil Lines, Central Delhi | Nov 13, 2026