बिजनौर: बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2026 बिजनौर में आज शनिवार शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस में अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फरमान है जो कोतवाली के गांव बुरहानुद्दीनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान फरमान के पास से अवैध चाकू बरामद करते हुए उसका चालान कर दिया है।