गया टाउन सीडी ब्लॉक: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया म्यूजियम में प्रतियोगिता का आयोजन, 300 बच्चों ने लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर गया संग्रहालय में “आओ चलें संग्रहालय की ओर” कार्यक्रम के तहत चित्रकला, स्लोगन लेखन और लेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के करीब 10 स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने संग्रहालय की दीर्घाओं का भ्रमण कर ऐतिहासिक मूर्तियों, पांडुलिपियों और कलाकृतियों से जुड़ी जानकारी हासिल की।