देहरादून: दून पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की विशेष सत्यापन कार्रवाई, 143 मकान मालिकों पर की कार्रवाई और वसूला जुर्माना
देहरादून पुलिस ने विशेष सत्यापन की कार्रवाई के दौरान शहर और देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कुल 825 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 143 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।