अंबिकापुर: CBSE बोर्ड परीक्षा में 98% अंक अर्जित करने वाले अंबिकापुर के छात्र अभिषेक को मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोन से दी बधाई
अंबिकापुर निवासी मनोज सोनी के सुपुत्र अभिषेक "वीर"ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98% अंक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने छात्र अभिषेक को फोन पर बात कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।