नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। सड़कें, पुल, घर और महत्वपूर्ण ढांचे पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि करीब 384 यात्रियों के लापता होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या उन श्रद्धालुओं की बताई जा रही है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के रास्ते तिब्बत की ओर जा रहे थे। अभी सभी 105 भारतीयों के नामों की आधिकारिक और सत्यापित सूची सामने नहीं आई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं और यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
#NepalFlood #नेपालबाढ़ #KailashMansarovar #कै #BreakingNews
Gonda, Gonda | Aug 26, 2026