बांदा: लुकतरा गांव में खेत काटने के विवाद पर एक व्यक्ति ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Apr 12, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुकतरा गांव में खेत काटने के विवाद पर एक व्यक्ति ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल वृद्ध ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल वृद्ध का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण बांदा जिला अस्पताल मे कराया है।