अमरोहा में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने का बहुचर्चित मामला आखिरकार फर्जी निकला। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुईं तीनों युवतियों ने स्वीकार किया कि वायरल शादी का वीडियो वास्तविक नहीं था, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से किया गया एक फ्रैंक था।तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती हैं। 17 जुलाई को उन्होंने मनोरंजन और व्यूज़ पाने के मकसद से यह वीडियो तैयार किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ते विवाद और ट्रोलिंग के दबाव में उन्होंने पहले इसे असली शादी बताकर सफाई देने की कोशिश की, लेकिन अब उन्होंने पूरी सच्चाई सामने रख दी है। #short #amrohanews #viralvideo #shadi #instgramreels
Mawana, Meerut | Jul 29, 2026