शाहगंज: कुकुड़ीपुर गांव में भैंस चोरी के दौरान हुई फायरिंग, पिकअप सवार चोर दो भैंस लेकर फरार
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव में बुधवार रात भैंस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पिकअप सवार चोर पशुशाला से दो भैंस लादकर फरार हो गए, जबकि तीसरी भैंस ले जाने के प्रयास में जागे पशु मालिक के विरोध पर चोरों ने ईंट-पत्थर चलाने के साथ फायरिंग भी की।