जगाधरी: पश्चिमी यमुना नहर के पास अपराध शाखा दो की टीम ने सचिन गैंग के तीन लड़कों को किया गिरफ्तार
अपराध शाखा दो के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। यह किसी वारदात की फिराक में थे। सचिन पंडित गैग के तीनों सदस्य हैं। जो की किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।