पिपरई में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पिपरई के समाज सेवी संदीप चौधरी ने शनिवार को शाम सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर भव्य महासमारोह और विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।