एटा: सपा नेता मुकेश यादव पर जाल साजी कर मॉडल शॉप पाने का आरोप, क्षेत्रीय अधिकारी बीके सिंह ने कोतवाली नगर में एफआईआर कराई दर्ज
एटा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सपा नेता मुकेश यादव पर जालसाजी कर शराब की मॉडल शॉप लेने का आरोप लगा है। कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने आबकारी विभाग की ई-लॉटरी में फर्जी शपथ पत्र लगाकर ठेका हासिल किया और करीब एक साल तक दुकान संचालित भी करता रहा।