जमुई: बाबा ढाबा के पास दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग घायल, डायल 112 की पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026 बाबा ढाबा के पास शनिवार की रात 8:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा फौरन तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।