राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के उपलक्ष्य में रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीडीसी आशीष अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने मनरेगा मेट, बागवानी सखी, बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभार्थियों व मनरेगा कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।