गुरुआ: गुरुआ में दिनदहाड़े झपटमारी: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से ₹85 हजार लूटे
Gurua, Gaya | Apr 8, 2026 गुरुआ प्रखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दिनदहाड़े भारत गैस एजेंसी के पास एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 85 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला आशा देवी गुरुआ के चांसी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुरुआ स्थित पीएनबी बैंक से 85 हजा