कुर्था: कुर्था में योग दिवस पर दिखा उत्साह, मंदिर से आंगनबाड़ी केंद्रों तक गूंजा स्वास्थ्य का संदेश
Kurtha, Arwal | Jun 21, 2026 कुर्था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कुर्था नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित भव्य योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ निशा कुमारी ने पूजा-अर्चना के साथ किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से योगासन प्रदर्शित किए