पाटन: ग्राम थाना में 11 वर्षीय बालक की हिरन नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, पाटन पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
Patan, Jabalpur | Jun 10, 2026 जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को 2:00 बजे बताया कि ग्राम थाना में 11 वर्षीय बालक की हिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि थाना गांव का रहने वाला प्रिंस रैकवार अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था इसी दौरान तीन बालक नदी में डूबने लगे जिनमें से दो को लोगों ने बचा लिया प्रिंस यादव की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।