डूंगला: करसाना कुएं में मिले शव का खुलासा: प्रेम प्रसंग में हत्या, दो गिरफ्तार, नाबालिग को डिटेन किया गया
चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना पुलिस ने एक माह पूर्व करसाना गांव के कुएं में मिले युवक के शव का खुलासा किया है। मृतक भैरूलाल खटीक (25) निवासी रतनपुर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। भैरूलाल नाबालिग प्रेमिका से विवाह का दबाव बना रहा था। इससे नाराज बालिका व परिजनों ने साजिस रची थी।