मुशहरी: जन्मदिन पार्टी के बाद बवाल, युवक की बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई
मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बाद मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लक्ष्मी चौक जाने वाली सड़क पर एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 10 से 15 युवक मिलकर एक युवक को बेल्ट और लात-घूंसे से पीट रहे हैं। इसी दौरान वहां से