गाण्डेय: गांडेय कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Gandey, Giridih | Apr 28, 2026
गांडेय प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में जनगणना 2027 को लेकर दो पालियों में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन मंगलवार की सुबह 10 बजे से सुपरवाइजर व प्रगणको को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम ने कहा कि सभी प्रतिभागी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण ले एवं जनगणना कार्य को बेहतर तरीके से सम्पन्न करें।