भूपालसागर: आकोला में नगरपालिका की लापरवाही उजागर, लाखों के पेसाबघर बने शोपीस, जनता बदहाल
हेमंत कुमार खटीक ने गुरूवार शाम 5 बजे बताया कि आकोला नगर में प्रमुख चौराहों और अस्पताल के पास लगाए गए पेसाबघर डिब्बे आज भी बंद पड़े हैं। पानी और रखरखाव के अभाव में ये अनुपयोगी बने हुए हैं। इससे लोगों को खुले में जाने की मजबूरी हो रही है, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। दुकानदारों और मरीजों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए जल्द चालू करने की मांग की है