पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने "ऑपरेशन एंटी-वायरस 2.0" के तहत फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी सब्बीर पुत्र असरू मेव निवासी सांवलेर को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पहाड़ी बस स्टैंड से दस्तयाब किया गया। जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी।