खरसिया: शादी में देरी बनी मौत की वजह, प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लगाई फांसी
छाल थाना क्षेत्र के एडु कला में एक प्रेमी जोड़े ने शादी में हो रही देरी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 5 महीने पहले मंगनी हुई थी, लेकिन शादी की तारीख तय न होने से तनाव में आकर उन्होंने महुआ पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।