छतरपुर: ग्राम हरपुरा में पुराने विवाद में युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपुरा में पुराने ग्राम पंचायत विवाद को लेकर एक 17 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, घायल सतीश अहिरवार को आज सुबह करीब 4 बजे गांव के ही कुछ आरोपियों ने घर से बुलाया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।वही इस मामले की जानकारी आज 14 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे घायल के परिजनों ने दी है।