मंगरोप। मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी का मुख्य नाला करीब दो साल से खुला पड़ा है। PWD द्वारा सीसी रोड निर्माण के दौरान नाले से हटाए पत्थर दोबारा नहीं लगाए गए। बीच गांव में खुले नाले से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रोज गुजरते हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।