पौड़ी जिले के धुमाकोट में हिंदू देवता के नाम से अंकित पत्थर पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने और उसे व्हाट्सएप डीपी बनाने के आरोपित सब्जी व्यापारी को धुमाकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
Pauri, Garhwal | Jul 8, 2026