बेरमो: तेनुघाट में वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप, ₹30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
Bermo, Bokaro | Apr 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर आज सोमवार समय लगभग साढ़े 4 बजे तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के समीप ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक जांच अभियान चलाया।इस दौरान वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया गया।